सड़क हादसे में मंत्री के दोनों घुटनों में आई चोट, अभी आरोपी कार चालक गिरफ्त से बाहर
punjabkesari.in Sunday, May 10, 2026 - 01:04 PM (IST)
पानीपत: पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार को सड़क हादसे में दोनों घुटनों में चोट आई है। उनकी सिर और बाकी जांच रिपोर्ट सामान्य रही हैं। चिकित्सकों ने मंत्री को एक सप्ताह का रेस्ट दिया है। उनको शुक्रवार देर शाम को जिला नागरिक अस्पताल से छुट्टी कराने के बाद थर्मल पावर स्टेशन के रेस्ट हाउस में ले जाया गया है।
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा समेत भाजपा व अन्य दलों के वरिष्ठ नेता और आसपास के सरपंच उनका हालचाल जानने पहुंचे। पुलिस ने 24 घंटे बाद भी आरोपी कार चालक को गिरफ्तार नहीं कर पाई है
कृष्णलाल पंवार का काफिला शुक्रवार शाम को अंबाला से सोनीपत जाते समय जीटी रोड बाबरपुर नाले के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उनको जिला नागरिक अस्पताल में लाया गया। चिकित्सकों ने सिर का सीटी स्कैन किया था। उनको शुक्रवार देर शाम को छुट्टी दे दी गई।