चंडीगढ़ PGI में भर्ती विधायक हरविंदर कल्याण का हाल जानने पहुंचे मंत्री

punjabkesari.in Friday, Sep 15, 2017 - 02:59 PM (IST)

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी):घरौंडा से विधायक व हैफेड के चैयरमैन हरविंदर कल्याण का हालचाल पूछने पी.जी.आई.चंडीगढ़ में हरियाणा के स्वास्थ्य व खेल मंत्री अनिल विज ,खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्ण देव कंबोज,थानेसर से विधायक सुभाष सुधा,नीलोखेड़ी से विधायक कबीरपंथी व कई अधिकारी पहुंचे। जानकारी के अनुसार कल्याण के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। मगर पी.जी.आई. के विशेषज्ञ डॉक्टर्स की टीम ने इन्हें फिलहाल कुछ सप्ताह अपनी निगरानी में अंडर ऑब्जरवेशन रखने की बात कही है। कल्याण को अभी कुछ लम्बा समय और पी.जी.आई. में लगेगा।
PunjabKesari
गौरतलब है कि पिछले 8 दिनों से कल्याण पी.जी.आई. में दाखिल हैं। इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा व अन्य कई नेता भी कल्याण का कुशल क्षेम पूछने आ चुके हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री विज ने भी कल्याण के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए कामना की है। उन्होंने कहा कि उनकी सभी डॉक्टर्स से बातचीत हुई है। कल्याण जल्दी स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करेंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static