अंबाला में AC का कंप्रेसर फटा: मैकेनिक सहित 4 घायल, एक को PGI चंडीगढ़ किया रेफर

punjabkesari.in Saturday, Apr 27, 2024 - 08:40 AM (IST)

अंबाला : हरियाणा के अंबाला जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ, जिसमें 4 लोगों को गंभीर चोटें आई है। एक की हालत नाजुक देखते हुए उसे चंडीगढ पीजीआई रेफर किया गया है। हादसा रामपुर गांव मोड पर स्थित एक दुकान में AC रिपेयर करते हुए कम्प्रेसर फटने से हुआ। हादसा इतना दर्दनाक था कि धमाके की गूंज काफी दूर तक सुनाई दी। हादसे की सूचना मिलने के बाद भी पुलिस मौके पर पहुंची।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को दुकान पर मैकेनिक कुलवंत AC की रिपेयर कर रहा था। इसके साथ ही एक अन्य मैकेनिक और 2 हेल्पर भी वहां उपस्थित थे। अचानक AC का कम्प्रेसर फट गया। हादसे में कुलवंत को ज्यादा गंभीर चोटें आई है, जिसे PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया है। 

डॉक्टर के मुताबिक कुलवंत की एक बाजू की नस कटी है। दूसरी बाजी में ज्यादा घाव हैं। मैकेनिक राजकुमार के भी शरीर पर भी कई जगह चोटें आई है। हेल्पर चंदपुरा निवासी गुरजीत और अकबरपुर निवासी गौरव को एडमिट कर लिया है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static