मंत्री विपुल गोयल ने पूर्व सीएम को बताया भ्रष्ट, सीवर लाईन का किया शुभारंभ

punjabkesari.in Sunday, Feb 25, 2018 - 03:36 PM (IST)

फरीदाबाद(देवेंद्र कौशिक): फरीदाबाद के सेक्टर 7 में 63 लाख की लागत से बनने वाली सीवर लाइन के काम का आज कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। वहीं कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सभी समस्याओं को जल्द से जल्द पूरा करने की बात की। उन्होंने सरकार के 3 साल पूरे होने पर उनकी उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही कहा कि भाजपा की सरकार ने बहुत से काम वार्डों और कॉलोनियों में करवाए है।

भाजपा सरकार का दुनगान करते हुए उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसी सरकार बनी है। जिसका कोई भी काम किसी के लिए रुका नहीं है। इस सरकार ने सभी का साथ दिया है और उनके काम किए हैं। वहीं कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने पिछली सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने अपनी सरकार में रहते हुए भी क्षेत्र के लिए कोई भी काम ढंग से नहीं किया। पिछली सरकार ने रेनीवेल लगाने के नाम पर धोखाधड़ी की और पैसों को खा गए। बस कागजों में दिखा दिया कि उन्होंने रेनीवेल लगवा दिया है।

वहीं, आज भूपेंद्र सिंह हुड्डा के रथ यात्रा पर भी वार करते हुए उन्होंने कहा कि सबको पता है कि किस तरीके की रथयात्रा है। ये सिर्फ लोगों को भ्रमित करने और बहकाने का काम कर रहे है। किसान हितेषी होने की बात कर रहे है। उन्हें अच्छे से पता है कि किसानों की बात किस सरकार ने सुनी है। हमारी सरकार ने 2470 करोड़ किसानों को मुआवजा दिया। यह हुड्डा को अच्छे से पता है। वह सिर्फ ढोंग करने के अलावा और कुछ नहीं कर रहें। हुड्डा यह घिनौनी राजनीति और इवेंट करने का काम छोड़ दे।
 

सीएलयू मामले पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि हुड्डा पिछले 10 सालों से सीएलयू के मामले में फंसे हुए है। अब तो उनकी चार्जशीट भी चल रही है। हुड्डा ने अपनी सरकार में रहते हुए भी किसी भी क्षेत्र और गरीब लोगों के लिए काम नहीं किया। हुड्डा ने सिर्फ बिल्डरों से दलाली खाने का काम किया है। लोगों ने आज दिखा दिया जन क्रांति क्या होती है। रथयात्रा निकालने से जनक्रांति नहीं होती। आज की जन क्रांति ने हुड्डा को यह बता दिया की वो एक भ्रष्ट आदमी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static