गलघोटू गैंग का नाबालिग चढ़ा पुलिस के हत्थे, 10 साल के मासूम से लूटा था मोबाइल

punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2026 - 02:09 PM (IST)

गुड़गांव,(ब्यूरो): नाबालिग की पीछे से गर्दन दबाकर बेसुध कर मोबाइल लूटने वाले नाबालिग को आज गुड़गांव की सेक्टर-14 थाना पुलिस ने बस स्टैंड से काबू कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इस गलघोटू गैंग में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-14 के प्रेम नगर एरिया की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि इसका 10 साल का बेटा घर से मोबाइल लेकर अपनी मौसी को देने के लिए जा रहा था। इसी दौरान एक नाबालिग ने उस पर पीछे से हमला कर दिया और उसकी गर्दन दबाकर उसे गाड़ियों के बीच ले गए और बेसुध कर उससे मोबाइल लूटकर फरार हो गए। यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह पूरा सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सेक्टर-14 थाना पुलिस और अपराध शाखा सेक्टर-17 की टीम हरकत में आई और आज एक नाबालिग को बस स्टैंड के नजदीक से काबू कर लिया। नाबालिग को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। वहीं, मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस प्रवक्ता एएसआई संदीप का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static