रंगदारी नहीं दी तो अंडे कारोबारी का ऑफिस कर दिया तहस-नहस
punjabkesari.in Saturday, Jul 18, 2026 - 06:45 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): रंगदारी न देने का खामियाजा एक अंडा व्यापारी को भुगतना पड़ा। बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंडा व्यापारी का ऑफिस तहस-नहस कर दिया। इतना ही नहीं यहां मौजूद मिले व्यापारी के कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की। इस घटना में चार लोग घायल को गए। पूरा घटनाक्रम पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
जानकारी के मुताबिक, गांव खेड़की माजरा के रहने वाले अंकुश यादव ने बताया कि उनका अंडे का कारोबार है। पिछले कई दिनों से स्थानीय बदमाश पव्वा डॉन उन पर अपनी हुकूमत जमाने का प्रयास कर रहा है। आरोप है कि पव्वा डोन ने उनसे 50 हजार रुपए की मंथली मांगी। रुपए न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। उसकी धमकी से न डरकर उन्होंने कोई रुपए उसे नहीं दिए। आरोप है कि देर रात को आरोपी अपने साथियों के साथ मौके पर आया और उनकी दुकान में डंडे, कुल्हाड़ी आदि से तोडफोड़ कर दी। यहां मौजूद उनके स्टाफ के साथ मारपीट की गई।

इतना ही नहीं जब बीच बचाव के लिए उनका दुकान मालिक बीच में आया तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।