बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लूट ली बोलेरो, फिर हो गए फरार

punjabkesari.in Saturday, Aug 14, 2021 - 01:56 PM (IST)

रेवाड़ी (योगेंद्र सिंह): फॉर्च्यूनर सवार बदमाशों ने धारूहेड़ा के 75 फीट रोड पर रात्रि में गन प्वाइंट पर एक बोलेरो लूट ली और फरार हो गए। जिले के गांव गुमीणा निवासी एवं वर्तमान में अलवर रहने वाले अनूप सिंह की बेटी का शुक्रवार को जन्मदिन था और इसी के चलते वह धारूहेड़ा में रेस्टोरेंट में खाना खाने आए थे। खाने के बाद वह अपनी पत्नी एवं बच्चों को जिला गुडग़ांव के गांव लुहारी स्थित अपनी ससुराल छोडऩे गए। इसके बाद वह अलवर के लिए रवाना हो गए। 

रात करीब साढ़े बारह बजे जब वह 75 फुट रोड पर पहुंचे तो पीछे से एक फॉर्च्यूनर आई और उनकी गाड़ी के आगे खड़ी कर दी। जब तक अनूप सिंह कुछ समझ पाते तब तक फॉर्च्यूनर से उतरे तीन-चार युवकों ने उन्हें बोलेरो से खींचा और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद गन दिखाते हुए बोलेरो की चाबी छीनने के साथ ही उनका मोबाइल लूट लिया और दिल्ली-जयपुर हाइवे की ओर बोलेरो लेकर फरार हो गए। अनूप सिंह ने डायर 112 को सूचना दी, पुलिस ने नाकाबंदी की लेकिन बदमाशों को कोई सुराग नहीं लगा।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Related News

static