बेखौफ बदमाशों ने मकान का ताला तो चोरी किए 37 लाख के गहने, केस दर्ज
punjabkesari.in Wednesday, Aug 26, 2026 - 07:04 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): थाना सेक्टर-53 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आरडी सिटी में अज्ञात बदमाशों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर करीब 37 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 60 हजार रुपये की नकदी साफ कर दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत सेक्टर-53 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, मकान नंबर सी-79, आरडी सिटी, सेक्टर-52 गुरुग्राम की निवासी सिमरन सोनी ने सेक्टर-53 पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने बताया कि 24 अगस्त को अज्ञात चोरों ने उनके मकान के मुख्य द्वार का ताला तोड़ दिया और अंदर दाखिल होकर तिजोरी/अलमारी में रखे लगभग 37 लाख रुपये के कीमती जेवरात और 60 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली।
शिकायत के आधार पर सेक्टर-53 थाना पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की फोरेंसिक टीम और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों ने भी घटनास्थल का मुआयना किया है।