मायके से लापता विवाहिता का नहीं लगा कोई सुराग, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Sunday, Dec 06, 2020 - 12:51 PM (IST)

टोहाना : निकटवर्ती गांव रैहनवाली में अपने मायके आई हुई लापता विवाहिता जसप्रीत कौर का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। विवाहिता के पिता कश्मीर सिंह द्वारा सदर थाना में दर्ज करवाई गई शिकायत के अनुसार उसकी 27 वर्षीय पुत्री जसप्रीत कौर कासमपुर निवासी अमनदीप सिंह  के साथ विवाहित है। 20 नवम्बर को वह अपने मायके रैहनवाली आई हुई थी। 26 नवम्बर को सुबह लगभग 9.30 बजे जसप्रीत कौर घरेलू सामान लेने के लिए रतिया जाने की बात कहकर घर से निकली थी लेकिन वापिस घर नहीं लौटी। 

जसप्रीत कौर के पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी रिश्तेदारियों व जान-पहचान वालों में पूछताछ करते हुए काफी तलाश की लेकिन अभी तक उनकी पुत्री का कोई पता नहीं चला है। कश्मीर सिंह ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी पुत्री की जल्द से जल्द तलाश की जाए। पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच कार्य शुरु कर दिया गया है।                                                                


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static