महात्मा गांधी के सपने को मोदी ने साकार किया: आर्य

punjabkesari.in Wednesday, Oct 03, 2018 - 10:22 AM (IST)

चंडीगढ़(ब्यूरो): राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत, स्वराज, समग्र विकास, मेक इन इंडिया, गरीबोत्थान का जो सपना संजोया था, वर्तमान में उस सपने को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साकार किया है। 
 

यह उद्गार हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने आज गांधी जयंती पर राजभवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अॢपत करने के उपरांत अपने उद्बोधन में व्यक्त किए। इस अवसर पर महात्मा गांधी के प्रिय भजनों का गायन हुआ और सर्वधर्म प्रार्थना सभा की गई। इस प्रार्थना सभा में ङ्क्षहदू, इस्लाम, ईसाई, सिख धर्मों के धार्मिक प्रचारकों ने देश की एकता व अखंडता का प्रवचनों व भजनों के माध्यम से संदेश दिया।

 उन्होंने कहा कि देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने देश की स्वायत्तता और आत्मनिर्भरता का जो कार्य किया, उसी की बदौलत आज भारतवर्ष न केवल सुरक्षा व खाद्यान्न की दृष्टि से आत्मनिर्भर है, बल्कि अन्य देशों को अनाज निर्यात करने व उन्हें सुरक्षा देने में सक्षम है। शास्त्री ने जय जवान-जय किसान का नारा देकर देश में हरित क्रांति को आगे बढ़ाया। उन्होंने बहुत कम कार्यकाल में ही देश की प्रगति में चार-चांद लगाए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static