हरियाणा की बेटी ने बढ़ाया मान, उचाना कलां की मोनिका श्योकंद चुनी गई मिस इंडिया

punjabkesari.in Friday, Feb 12, 2021 - 12:35 PM (IST)

उचाना(सुरेंद्र): उचाना कलां की मोनिका श्योकंद ने मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया है। अब मोनिका मिस वल्र्ड के लिए प्रतियोगिता में भाग लेंगी। मूल रूप से उचाना कलां और हाल आबाद चंडीगढ़ रहने वाली मोनिका श्योकंद ने 2 साल पहले ही अपनी बड़ी बहन के कहने पर मॉडलिंग शुरू की थी। इसके बाद पहले मोनिका ने मिस हरियाणा का खिताब अपने नाम किया। उसके बाद मुम्बई में मिस इंडिया के लिए हर राज्य से एक मॉडल ने भाग लिया। इसमें 15 टॉप मॉडल को सिलैक्ट किया गया था। इनमें मोनिका श्योकंद भी शामिल थीं। इन 15 मॉडल के विभिन्न प्रकार के साक्षात्कार हुए। उसके बाद मिस इंडिया का ताज मोनिका के सिर पर सजा। 

25 वर्षीय मोनिका श्योकंद ने कैमिकल इंजीनियर की ट्रेड से बी.टैक. के बाद एम.बी.ए. किया हुआ है। उसने लगभग एक साल तक नोएडा में नौकरी भी की लेकिन 2019 में उसने नौकरी छोड़ दी और मॉडलिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाने का फैसला लिया। इस फैसले पर उसकी बड़ी बहन कनिका ने पूरा सहयोग किया। उसके बाद मोनिका ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और नए आयाम कायम किए। अब मोनिका को वी.एल.सी. इंटरनैशनल मैग्जीन द्वारा मिस इंडिया चुना गया है। मोनिका की इस उपलब्धि पर उसके पिता सूरजमल श्योकंद और मां ममता श्योकंद ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। मोनिका ने कहा कि अब उसका लक्ष्य मिस वल्र्ड बनने का है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static