अमेरिका की तर्ज पर बसों के आधुनिकीकरण को लेकर परिवहन मंत्री ने NRI नरेंद्र जोशी से की मुलाकात

punjabkesari.in Wednesday, Dec 14, 2022 - 09:50 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा की बसों का आधुनिकीकरण करने के साथ लोगों को बेहतर परिवहन सेवा उपलब्ध करवाने की योजनाओं पर राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। यह जानकारी हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र से जा कर अमेरिका में सफल व्यवसाय स्थापित करने वाले अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी से मुलाकात के दौरान दी। उन्होंने बताया कि राज्य परिवहन की बसों को अमेरिका एवं विदेश के अन्य देशों की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। राज्य की बसों में ई टिकटिंग प्रणाली लागू की जा चुकी है।

 

परिवहन मंत्री ने कहा कि हरियाणा रोडवेज की बस गरीबों का रथ है। इस लिए लोगों को सस्ती एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त परिवहन सेवा उपलब्ध करवाने के सरकार के प्रयास हैं। सरकार लोगों को प्रदूषण मुक्त करने के लिए इलेक्ट्रिक एवं सी.एन.जी. बसें उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने बताया कि राज्य परिवहन के बेड़े में जहां नई बसें शामिल की जा रही हैं वहीं सड़कों पर चल रही बसों को सुविधाओं के साथ युक्त कर आधुनिकीकरण किया जा रहे है। इस मौके पर नरेंद्र जोशी ने परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा को अमेरिका आने के लिए आमंत्रित किया। परिवहन मंत्री ने बताया कि अमेरिका सहित विदेश में चल रही आधुनिक बसों की भी जानकारी हासिल की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में हरियाणा की बसें पूरे देश में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एवं अन्य राज्यों के मुकाबले लोगों के लिए सस्ती होंगी। 

 

 मूलचंद शर्मा ने जोशी को बताया कि परिवहन व खनन मंत्री मूल चंद शर्मा ने कहा कि पूर्व की सरकारों में फरीदाबाद को सोमनाथ के मंदिर की तरह लूटा  गया है 2014 से पहले विकास में पिछड़े फरीदाबाद को मनोहर सरकार ने विकास की बुलंदियों पर पहुचाने का काम किया है। यही नही नोकरियों में पारदर्शिता लाकर प्रदेश के होनहार युवाओं को रोजगार देने का काम भाजपा सरकार ने किया है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल द्वारा हरियाणा प्रगति रैली में बल्लबगढ़ विधानसभा को करीब 700 करोड़ सहित पूरे फरीदाबाद जिले को करीब 1525 करोड़ की बड़ी सौगाते देने पर परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने मुख्यमंत्री का तहे दिल से धन्यवाद प्रकट किया है।

 

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)             

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static