मैंने क्या उनकी भैंस खोल ली है, जो भाजपा के सभी नेता मेरे पीछे लग गए: दीपेन्द्र

punjabkesari.in Wednesday, Apr 03, 2019 - 05:19 PM (IST)

रोहतक(दीपक भारद्वाज): रोहतक से कांग्रेस पार्टी के मौजूदा सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव का हरियाणा प्रदेश की सत्ता को तय कर देगा, जिसके चलते भाजपा ने रोहतक सीट को लेकर ताकत लगा रखी है। उन्होंने कहा कि भाजपा से कोई पूछे कि मैंने क्या उनकी भैंस खोल ली है, जो सभी भाजपा के नेता मेरे पीछे लग गए हैं। दीपेन्द्र आज लोगों से मुलाकात करने खेरिसाध गांव में पहुंचे थे।

यहां उन्होंने कहा कि उनका रोहतक का किला मजबूत है, लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर और भाजपा के हर नेता ने रोहतक लोकसभा को लेकर अपनी सारी ताकत लगा दी है। मैं इनसे ये पूछता हूँ कि क्या मैंने इनकी भैंस खोल ली है जो सभी मेरे पीछे पड़े हुए हैं।

उन्होंने कहा कि ये रोहतक  लोकसभा का चुनाव हरियाणा के भविष्य की लड़ाई है। इसलिए ही ये इस गढ़ को तोडऩे की बात करतें हैं। इस लोकसभा के परिणाम की गूंज दिल्ली को सुनेगी ही, साथ ही हरियाणा की राजनैतिक दिशा भी तय करेगी। उन्होंने कहा कि वे तो इंतजार कर रहे हैं कि कब इनका प्रत्याशी मैदान में आए। चाहे कोई भी मैदान में आए और कितना बड़ा नेता क्यों ना हो लोकसभा की जनता तैयार है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static