नगर निगम की कार्रवाई, रिहायशी नक्शे पर बनी अवैध दुकानेें की सील

punjabkesari.in Friday, Nov 22, 2019 - 12:18 PM (IST)

यमुनानगर(सतीश): चांदपुर मोड़ के नजदीक नगर निगम ने अवैध तौर पर बनी दुकानों को सील कर दिया। 1 घंटे तक चली कार्रवाई में ड्यूटी मैजिस्ट्रेट कम तहसीलदार छोटू राम, नगर निगम के एम.ई. अजय गौतम, गांधी नगर चौकी इंचार्ज अनिल राणा व उनकी टीम शामिल रही। ई.ओ. दीपक सूरा ने बताया कि यह कार्रवाई नवजोत सिंह की दुकानों पर की गई है। उसने 170 गज का रिहायशी नक्शा पास करवा रखा था।

जब शिकायत के आधार पर मौका किया तो यहां पर जगह ज्यादा निकली और निर्माण भी कमॢशयल निकला, जोकि गलत था। इसी आधार पर उसे 2 नोटिस दिए गए। उसने जवाब नहीं दिया। नियमानुसार गुरुवार को इन दुकानों को सील कर दिया गया। ई.ओ. का कहना है कि नगर निगम क्षेत्र में अवैध निर्माण को लेकर वे सख्त है। उनकी टीमें लगातार निरीक्षण कर रही हैं। लोग भी अवैध निर्माण की सूचना दें। ऐसे निर्माणों को तोड़ा जाएगा। इस मामले में पूरी सख्ती बरती जा रही है। 

शिकायत के आधार पर संज्ञान लिया
ई.ओ. के मुताबिक इस मामले की शिकायत सी.एम. विंडो पर आई थी। शिकायत के आधार पर संज्ञान लिया गया। जिन दुकानों को सील किया गया है उस जगह की आई.डी. भी किसी अन्य के नाम है। व्यक्ति ने रजिस्ट्री के आधार पर नक्शा पास करवा लिया था। अब इस मामले की रिपोर्ट सी.एम. विंडो पर की जाएगा, ताकि मुख्यालय उस पर संज्ञान ले सके। 

अवैध निर्माण को लेकर नगर निगम के आयुक्त एवं डी.सी. मुकुल कुमार सख्त हैं। दरोगा समेत अन्य कर्मी निगम क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। जहां-जहां अवैध निर्माण हैं उन्हें नोटिस दिए जा रहे हैं। लोग भी इस और ध्यान दें। यदि उन्होंने अवैध निर्माण कर रखा है वे स्वयं ही हटा लें, वरना उन्हें नियमानुसार नोटिस देकर तोड़ा जाएगा। 
दीपक सूरा, ई.ओ. नगर निगम।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static