जन्मदिन के दिन मिली मौत...हादसे में गई नगर निगम JE की जान, बालाजी के दर्शन करने के लिए निकला था साथियों के साथ

punjabkesari.in Sunday, May 05, 2024 - 03:56 PM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी) : प्रदेश में आए दिन सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं। जहां फरीदाबाद जिले में नगर निगम जेई योगेश की सड़क हादसे में मौत हो गई। दुखद बात तो यह है कि आज ही मृतक का जन्मदिन था। नगर निगम के अधिकारियों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में देरी और लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं उनका कहना था कि अस्पताल के बिल को लेकर 6 घंटे तक शव को रोके रखा और इसके बाद शव को सरकारी अस्पताल के शव गृह लाया गया। अधिकारियों का कहना था कि अपने उच्च अधिकारियों से बात करके हम अस्पताल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाएंगे।

PunjabKesari

बालाजी के दर्शन करने के लिए निकला था साथियों के साथ

नगर निगम के अधिकारी एस ईं ओमवीर ने बताया कि मृतक जेई योगेश अपने तीन साथियों के साथ राजस्थान स्थित बालाजी के दर्शन करने के लिए निकले थे और मुंबई एक्सप्रेस वे पर उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया और सभी बुरी तरह से जख्मी हो गए, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्होंने बताया जब अस्पताल में ले गए तो वह बातें कर रहे थे और डॉक्टर ने उन्हें बताया था कि उसके पांव में फैक्चर है और लगभग 30% किडनी भी प्रभावित हुई है लेकिन वह समय के अनुसार रिकवर हो जाएगी। 

PunjabKesari

उन्होंने सवाल उठाया कि अस्पताल प्रशासन ने इलाज में देरी कर दी और कल रात को उसकी मौत हो गई लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें देरी से सूचित किया और जब शव लेने की बात आई तो अस्पताल प्रशासन करीब ढाई लाख का बिल मांगने पर आ गया, जिस पर उन्होंने कहा कि वह लिखित में देते हैं क्योंकि सुबह-सुबह भाग कर आए हैं और उनकी जेब में पैसा नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अस्पताल प्रशासन ने असंवेदनशीलता का परिचय दिया है और अब वह अपने उच्च अधिकारियों से बात करके अस्पताल प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाएंगे। 

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static