पार्षद सहित दो के खिलाफ दर्ज हुआ दुष्कर्म के प्रयास का मामला

punjabkesari.in Thursday, Dec 08, 2022 - 07:18 PM (IST)

पुन्हाना, (ब्यूरो): जिले के वार्ड नंबर 25 से जिला पार्षद तौफीक हिगनपुर सहित दो के खिलाफ घर में घुसकर अवैध हथियार के बल पर दुष्कर्म के प्रयास का मामला पिनगवां थाने में दर्ज किया गया है। पिनगवां पुलिस मामले की जांच की बात कर रही है जबकि आरोपी तोफिक ने इसे एक राजनैतिक साजिश बताया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडि़त महिला के पति द्वारा पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 6 दिसम्बर को वह पिनगवां थाना क्षेत्र में अपने साले से मिलने अपनी पत्नी के साथ गया था। कुछ देर बाद वह अपने साले के साथ किसी काम से बाहर चला गया था। उसके हिंगनपुर निवासी तौफीक और इरशाद जो उसके साले को अच्छी तरह जानते थे। साले के घर पर आये।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

आरोपियों ने उसकी पत्नी से उसके साले के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वे किसी काम से बाहर गये हैं। उसकी पत्नी को अकेला देखकर दोनों आरोपियों ने देसी कट्टा की नोक पर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीडि़ता ने शोर मचाने की धमकी दी तो आरोपी मौके से फरार हो गये। फिलहाल पिनगवां पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं। मामले की पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। उधर आरोपी जिला पार्षद तोफीक का कहना है कि उसके खिलाफ साजिश रची गई है। वे किसी भी जांच के लिए तैयार हैं। इस बारे में जिला नूंह के पुलिस कप्तान, प्रदेश के गृह मंत्री और बिजली मंत्री को भी अवगत करा दिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pawan Kumar Sethi

Recommended News

Related News

static