Blind Murder की सुलझी गुत्थी, अंडे की सब्जी न बनाने पर दी मौत... मिस्त्री के औजार से मारी थी चोट

punjabkesari.in Sunday, Mar 17, 2024 - 02:44 PM (IST)

गुरुग्रामः पालम विहार थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले महिला के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने हत्या के आरोपी को काबू किया। आरोपी ने सब्जी नहीं बनाने को लेकर हुए झगड़े के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। महिला व आरोपी दोनों गुरुग्राम में तीन दिन पहले आए थे, जहां अंडे की सब्जी बनाने से मना करने पर महिला के साथ राज मिस्त्री के औजार बसोली से चोट मारी, जिससे महिला की मौत हो गई। इसके अलावा बेल्ट से भी पीटा था। पुलिस ने इस संबंध में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

 जानकारी अनुसार 13 मार्च को पालम विहार थाना पुलिस के चौमा गांव के एक निर्माणाधीन मकान में महिला के शव पड़े होने की सूचना मिली थी। जहां पर एक महिला मृत अवस्था में मिली, जिसके चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस टीम द्वारा सीन-ऑफ-क्राइम, एफएसएल व फिंगरप्रिट की टीमों को घटनास्थल पर बुलवाकर निरीक्षण किया गया। घटनास्थल पर निर्माणाधीन बिल्डिंग के केयर टेकर ने पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था। वहीं पुलिस ने आरोपी को दिल्ली के सराय काले खां से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान लल्लन यादव के रूप में हुई।

 आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि छह साल पहले सांप के काट लेने से उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद वह अपने घर वालों से लड़ाई-झगड़ा करके दिल्ली आ गया। करीब सात महीने पहले दिल्ली में उसकी मुलाकात एक कूड़ा चुगने वाली महिला अंजलि से हुई। इसके बाद वह दोनों साथ पति-पत्नी की तरह रहने लगे। दोनों मजदूरी का काम करते थे। 10 मार्च को आरोपी व अंजली (मृतका) दिल्ली से गुरुग्राम आए थे। यहां चौमा गांव के एक व्यक्ति के निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करने लगे। 12 मार्च की रात को आरोपी लल्लन ने शराब पी और अंजली से अंडों की सब्जी बनाने के लिए कहा। लेकिन अंजली ने अंडों की सब्जी बनाने से मना कर दिया। इसी बात पर झगड़ा इतना बढ़ा कि उसने बसोली व बेल्ट से पीटकर उसकी हत्या कर दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static