विचार मिले तो ही गठबंधन होना चाहिए: नैना चौटाला

punjabkesari.in Monday, Apr 08, 2019 - 10:42 AM (IST)

झज्जर (संजीत): निवर्तमान सांसद बेटे दुष्यंत चौटाला की ससुराल गौच्छी में 44वां हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुष्यंत की सास व अन्य परिजन शामिल हुए। नैना चौटाला ने कहा की वर्तमान सरकार के दौरान महिलाओं का हाल सबसे बुरा है। 4 माह की बच्ची से लेकर 60 साल की महिला के साथ आए दिन रेप के मामले सामने आ रहे हैं। 

महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा बनाई गई दुर्गा वाहिनी शक्ति में ड्यूटी कर रही महिला पुलिसकर्मी खुद अपने मोबाइलों पर बिजी रहती हैं। उन्होंने गठबंधन के बारे में कहा की गठबंधन तभी होना चाहिए जब विचार मिलते हों, क्योंकि बिना विचार मिले जब गठबंधन टूटते हैं तो काफी नुक्सान होता है। केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलैंडर तो दिए मगर आमजन अब दोबारा सिलैंडर नहीं भरवा पा रहे हैं।

सरकार को चाहिए की सिलैंडर भरवाने की रकम भी उनके खातों में डाले। नैना ने कहा की प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था चौपट है। 12वीं के बाद लड़कियों को अच्छे कोर्स इसलिए नहीं कराए जा रहे की उनकी फीस अधिक है। उनकी सरकार बनने पर डाक्टर व इंजीनियर जैसी पढ़ाई में लड़कियों की फीस आधी की जाएगी। 

महिला की शिक्षा व सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। आने वाला वक्त बदलाव चाहता है और जे.जे.पी. सबसे बड़ा विकल्प है। जे.जे.पी. की एक महिला कार्यकत्र्ता 10 और महिलाओं को साथ जोड़े। जे.जे.पी. सरकार बनने पर बुजुर्गों की पैंशन को बढ़ाकर 3000 रुपए किया जाएगा और किसान व मजदूर का कर्ज माफ किया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static