नफे सिंह राठी हत्याकांड में कई जन प्रतिनिधियों के नाम शामिल, पूर्व विधायक नरेश कौशिक समेत 12 पर FIR
punjabkesari.in Monday, Feb 26, 2024 - 10:37 AM (IST)

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में इडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष नफे सिंह राठी हत्याकांड में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक नरेश कौशिक समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी को नामजद किया गया है। वहीं पांच अन्य पर भी केस दर्ज किया गया है।
बता दें कि रविवार को नफे सिंह और एक अन्य व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसको लेकर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवालियां निशान खड़े हो रहे है। विपक्ष लगातार हरियाणा सरकार पर हमलावर है।

जानें विज ने क्या कहा
नफे सिंह राठी की हत्या पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने भी बयान दिया है। विज ने कहा कि उन्हें बेहद अफसोस है। वे उनके साथ विधायक भी रहे हैं। विज ने कहा कि उन्होंने स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को आदेश दिए हैं।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)