नपा प्रत्याशी को मिली गोली से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Monday, Jun 13, 2022 - 12:28 PM (IST)

सोनीपत : सोनीपत जिले के गन्नौर में निकाय चुनाव लड़ रहे व्यक्ति को गोली मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

जानकारी के मुताबिक गन्नौर की जैन गली में रहने वाला राजेश कुमार निकाय चुनाव लड़ रहा है। 19 जून को मतदान है। राजेश कुमार ने कहा कि वह शनिवार को अपनी पत्नी के साथ चुनाव प्रचार में लगा था। इसी बीच उसकी पत्नी के फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। पत्नी ने फोन उठाया तो दूसरी तरफ से बोलने वाले ने गंदी गालियां देनी शुरू कर दी। साथ ही धमकी दी कि राजेश को गोली मार देंगे। इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static