HPSC भर्ती घोटाला: इनेलो यूथ विंग के राष्ट्रीय प्रभारी ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, रखी ये मांग
punjabkesari.in Friday, Dec 17, 2021 - 12:57 PM (IST)
चंडीगढ़(धरणी): इनेलो यूथ विंग के राष्ट्रीय प्रभारी करण सिंह चौटाला ने एचपीएससी भर्ती घोटाले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराने की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि इस मामले में करोड़ों रुपए का लेनदेन हुआ है। इसके साथ ही सोनीपत में भी एक आदमी गिरफ्तार हुआ है, जिसने बड़ौदा चुनाव में प्रचार भी किया था। उसके बीजेपी नेताओं के साथ फोटो भी वायरल हुए हैं, जबकि वह दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल था।

करण ने कहा कि उन्हें सरकार पर बिल्कुल भरोसा नहीं है कि विजिलेंस इस मामले की सही से जांच करेगी। इसलिए उन्होंने राज्यपाल से इस मामले की जांच सेटिंग जैसे करने की गुहार लगाई है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
बहादुरगढ़ में नगर परिषद में प्रॉपर्टी आईडी को लेकर बड़ा घपला, इनेलो नेता कपूर राठी ने लगाए गंभीर आरोप