राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के लिए नामों की सूची जारी, सोनीपत से कुश्ती कोच सहित 3 हुए नोमिनेट

punjabkesari.in Tuesday, Nov 15, 2022 - 01:38 PM (IST)

सोनीपत: राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए जारी की गई खिलाड़ियों के नामों की सूची में तीन नाम सोनीपत से भी शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक सहित तीन को पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। इनमें अर्जुन अवॉर्ड के लिए सोनीपत की दो खिलाड़ी सीमा आंतिल व पहलवान सरिता मोर और द्रोणाचार्य अवॉर्ड (लाइफटाइम कैटेगरी) के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक राज सिंह छिक्कारा को नामित किया गया है। बता दें कि सीमा आंतिल ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पदकों की हैट्रिक लगाई थी।

 

PunjabKesari


राष्ट्रमंडल खेलों में पदकों की हैट्रिक लगा चुकी एथलीट सीमा अंतिल



सोनीपत के गांव खेवड़ी की रहने वाली एथलीट सीमा अंतिल वर्ष 2006, 2010 व 2014 में राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतकर हैट्रिक लगा चुकी हैं। 2016 के रियो ओलंपिक के लिए सीमा ने 62.62 मीटर डिस्क थ्रो कर ओलंपिक में जगह बनाई थी। यह उनका अब तक का बेस्ट रिकॉर्ड रहा। साल 2004 एथेंस में खेली, वर्ष 2006 के राष्ट्रमंडल खेल में रजत पदक जीता, वर्ष 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता, वर्ष 2012 के लंदन ओलंपिक में 61.91 का थ्रो करते हुए 13वें स्थान पर रहीं। इसी प्रकार 2014 में भी सीमा ने कॉमनवेल्थ गेम्स में खेलकर रजत पदक जीता।

 

PunjabKesari

 

विश्व नंबर 1 रैंकिंग तक पहुंचने में सरिता ने हासिल की कामयाबी

 

जिले के बरोदा गांव में किसान परिवार में जन्मी सरिता मोर भी अर्जुन अवॉर्ड के लिए चयनित होने पर बेहद खुश हैं। कुश्ती में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अर्जुन अवॉर्ड के लिए नाम चयनित होने पर पहलवान सरिता मोर ने के परिवार में जश्न का माहौल है। बता दें कि तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। 2017 में उन्होंने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में 58 किलो भार वर्ग में रजत पदक और साल 2020 में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में 59 किलो भार वर्ग में खेलते हुए स्वर्ण पदक जीता था। हाल ही में विश्व रैंकिंग श्रृंखला 2022 में स्वर्ण पदक जीतकर सरिता ने 59 किलोग्राम भारवर्ग में विश्व नंबर 1 रैंकिंग तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की। 

 

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static