राष्ट्रव्यापी मिशन इन्द्रधनुष 5.0 की 11 सितंबर से होगी शुरूआत, इस बार खसरा और रुबेला के भी लगेंगे टीके

punjabkesari.in Tuesday, Sep 12, 2023 - 06:40 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्र शेखर धरणी): भारत सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान में सभी प्रकार के टीकों की कवरेज बढ़ाने के उद्देश्य से गहन मिशन इंद्रधनुष 5.0 राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। इसमें 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए खसरा और रूबेला टीके भी शामिल किए गए हैं।  

स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि मिशन इन्द्रधनुष 5.0 का दूसरा चरण 11 से 16 सितंबर, 2023 तक आयोजित किया जाएगा। इसके दूसरे चरण के दौरान लगभग 9800 सत्र आयोजित किए जाने हैं और लगभग 0 से 2 वर्ष आयु के 52,500 बच्चे, 2 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 20,000 बच्चों और लगभग 13,700 गर्भवती महिलाओं को भी राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के अनुसार टीके लगाए जाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के ऑनलाइन पोर्टल युविन (विनिंग ओवर इम्यूनाइजेशन) पर पंजीकरण किया जाएगा।

प्रवक्ता ने बताया कि खसरा और रूबेला को वर्ष 2023 तक खत्म करना इस मिशन इन्द्रधनुष अभियान का मुख्य उद्देश्य है। इंद्रधनुष मिशन 5.0 के अनुसार अगस्त, सितंबर और अक्टूबर 2023 माह में तीन राउंड हरियाणा के सभी जिलों में आयोजित किए जाएंगे। इसका पहला राउंड 7-12 अगस्त 2023 तक आयोजित किया गया जिसमें 0-5 वर्ष के लगभग 58,135 बच्चे और लगभग 15718 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)    

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भीबस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Saurabh Pal

Related News

static