प्राकृतिक आपदा से बचने की तैयारी, हरियाणा के 22 जिलों में हुई मैगा मॉक ड्रिल

punjabkesari.in Thursday, Dec 21, 2017 - 05:19 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा के सभी 22 जिलों में आज डिजास्टर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल का आयोजन सभी जिलों सहित हरियाणा सचिवालय में भी हुआ। जिसमें सेना, अर्द्धसैनिक बल, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड जैसी केंद्रीय एजेंसियों के अलावा हरियाणा का आपदा प्रबन्धन से जुड़े सभी विभागों ने अपनी भूमिका का प्रदर्शन किया।
PunjabKesari
मॉक ड्रिल में NDRF अौर CISF की टीम शामिल थी। इसके अतिरिक्त हरियाणा पुलिस, अग्निशमन विभाग अौर डॉक्टरों की एक टीम भी यहां मौजूद रही। पूरे सचिवालय से निकले सभी कर्मचारियों को एक खुले स्थान पर एकत्रित किया गया। इसके बाद NDRF की टीम ने कुछ बचे हुए सचिवालय के कर्मचारियों को निकाला। इस मौके पर हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कैप्टन अभिमन्यु भी मौजूद रहे। मॉक ड्रिल को पूरे 1 घंटे से ज्यादा समय तक चलाया गया।
PunjabKesari
मॉक ड्रिल के आयोजन के बाद विद्युत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि जिस प्रकार युद्ध के लिए सेना समय-समय पर अभ्यास करती रहती है। उसी तरह मॉक ड्रिल भी एक एक्सरसाइज है। जिसमें सभी तरह के तैयारियों का जायजा लिया गया कि समय आने पर सुरक्षा व्यवस्‍था में कमियां न आएं। किसी प्रकार के कोई सुधार की आवश्यकता होगी तो उसे भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश की जनता को भी ऐसी आपदाओं के प्रति जागरूक करना है तथा आपदा के समय राहत के लिए सरकार की तैयारियों का समीक्षा करना भी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static