नवीन जयहिंद ने किया कांग्रेस की हार का विश्लेषण, गठबंधन होता तो परिणाम बदलते

punjabkesari.in Friday, May 31, 2019 - 02:34 PM (IST)

रोहतक (दीपक भारद्वाज): लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अन्य पार्टियों का हरा कर प्रदेश की दसों सीटों पर अपना कब्जा किया है। इसी को लेकर 'आप' प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि कांग्रेस अगर आम आदमी पार्टी से गठबंधन कर लेती तो उसकी प्रदेश में यह हालत नहीं होती। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राष्ट्रवाद को लेकर लोंगो को बरगलाने का काम किया है। साथ ही कांग्रेस केे नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस खेमे में कोई न कोई एक नेता ऐसा जरुर है जो कांग्रेस की रणनीति को अमित शाह तक पहुंचाता रहा है। जिससे कांग्रेस का पासा पलट जाता है।

जय हिंद ने कहा कि कांग्रेस को हराने के लिए कोंग्रेस के लोग ही सुपारी लिए बैठे हैं। बीजेपी को हराने का कांग्रेस विकल्प समझ बैठी थी लेकिन बीजेपी को अकेले नहीं हरा सकती इसीलिए गठबंधन जुरूरी था। नवीन ने कहा प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की गुटबाजी भी हार का कारण बनी हैै क्योकि कांग्रेस के नेता अपने आप को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। लोकसभा चुनाव के परिणाम पर कांग्रेस पार्टी की हार का विश्लेषण करते हुए नवीन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गठबंधन कर लेती तो होते कुछ और ही परिणाम।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Naveen Dalal

Recommended News

Related News

static