नवीन जयहिंद की सांसद अरविंद शर्मा से मांग, लगाए गए आरोपों के चलते CM पर कराएं FIR दर्ज

punjabkesari.in Friday, May 27, 2022 - 05:08 PM (IST)

रोहतक(दीपक): मुख्यमंत्री पर जिस तरह के आरोप लगे हैं वे सभी अपराधिक मामले हैं, इसलिए इस मामले में एफ आई आर दर्ज होनी चाहिए और सांसद अरविंद शर्मा स्वयं पुलिस स्टेशन जाकर के एफ आई आर दर्ज कराएं। यह कहना है आप पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद का। उन्होंने सांसद अरविंद शर्मा को सोमवार तक का समय दिया है। अन्यथा वे खुद मुख्यमंत्री के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाने के लिए पुलिस स्टेशन जाएंगे।

उन्होंने कहा की सांसद अरविंद शर्मा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का भाईचारा खराब करने, दंगे कराने तथा भ्रष्टाचार के सबूतों को मिटाने का आरोप लगाया है। यह सभी आपराधिक षड्यंत्र के मामले में आते हैं। इसलिए सांसद अरविंद शर्मा को मुख्यमंत्री के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवानी चाहिए और सोमवार तक सांसद अरविंद शर्मा मुख्यमंत्री के खिलाफ एफ आई आर दर्ज नहीं करवाते हैं, तो वे स्वयं पुलिस स्टेशन जाकर मुख्यमंत्री के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर सांसद अरविंद शर्मा एफ आई आर दर्ज करवाते हैं, तो वे भी उनके साथ चलने को तैयार हैं।

जयहिंद ने कहा कि उन्होंने वकीलों से बात की है और वकीलों से बात करने के बाद यह सामने आया है कि सांसद ने मुख्यमंत्री पर भाईचारा तोड़ने, दंगा भड़काने की मंशा रखने तथा भ्रष्टाचार के सबूतों को खुर्दपुर करने के जो आरोप लगे हैं। वह आपराधिक धाराओं के दायरे में आते हैं। यही नहीं गौड ब्राह्मण संस्था की जमीन को लेकर नवीन जयहिंद ने एक बार फिर से रोहतक नगर निगम को चेतावनी दी है कि अगर उस जमीन पर दोबारा से बोर्ड लगाने का प्रयास किया तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static