एन.डी.आर.आई. को दूसरी बार मिला राजॢष टंडन राजभाषा पुरस्कार

punjabkesari.in Sunday, Jul 17, 2022 - 09:42 AM (IST)

करनाल: राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान करनाल (एन.डी.आर.आई.) को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली का वर्ष 2020-21 का राजॢष टंडन राजभाषा पुरस्कार (प्रथम पुरस्कार) मिला है। राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी के ए.पी. शिंदे सभागार में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने एन.डी.आर.आई. के डायरैक्टर डा. एम.एस. चौहान को यह पुरस्कार प्रदान किया। 

राजभाषा ङ्क्षहदी में पूरे वर्ष के दौरान किए गए कार्यों के मूल्यांकन के आधार पर एन.डी.आर.आई. को राजॢष टंडन राज भाषा पुरस्कार से नवाजा गया है। संस्थान के निदेशक डा. मनमोहन सिंह चौहान ने बताया कि इससे पहले सन् 2011 में भी एन.डी.आर.आई. को राजॢष टंडन राजभाषा पुरस्कार का द्वितीय अवार्ड प्राप्त हुआ था। डा. एम.एस. चौहान ने बताया कि राजभाषा के प्रति संकल्प एवं आत्मानुभूति के कारण ही यह पुरस्कार राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान को मिला है।

इस पुरस्कार में संस्थान के सभी वैज्ञानिक, अधिकारी एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा है। उन्होंने संस्थान राजभाषा कार्यान्वयन समिति के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (वरिष्ठ ग्रेड) एवं उपाध्यक्ष विवेक पुरवार, उप निदेशक (राजभाषा) धीरज शर्मा व सहायक निदेशक (राजभाषा) राकेश कुमार के योगदान की सराहना की। बता दें कि राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान करनाल शहर के नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति का सचिवालय है। इसे विगत वर्ष उत्तर क्षेत्र की नराकासों में द्वितीय पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static