हरियाणा के 2 रेलवे स्टेशनों पर रूकेगी ये स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा

punjabkesari.in Tuesday, Sep 16, 2025 - 04:31 PM (IST)

अम्बाला : सहरसा (बिहार) से अमृतसर के निकट छेहरटा तक नई अमृत भारत स्पेशल ट्रेन का सोमवार को शुभारंभ किया गया। यह ट्रेन कुल 34 रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी, जिनमें अम्बाला मंडल के 5 प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। अम्बाला मंडल में यह ट्रेन सहारनपुर, यमुनानगर-जगाधरी, अम्बाला कैंट, राजपुरा और सरहिंद स्टेशनों पर ठहरेगी। हरियाणा में इसका ठहराव यमुनानगर-जगाधरी और अम्बाला कैंट रेलवे स्टेशनों पर होगा।

ट्रेन मंगलवार को शाम 6:05 बजे यमुनानगर-जगाधरी पहुंचेगी और 6:07 बजे अम्बाला कैंट के लिए रवाना होगी। इसके बाद यह 7:10 बजे अम्बाला कैंट पहुंचेगी और 7:20 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। नई रेल सेवा से बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के यात्रियों को सीधी और तेज यात्रा सुविधा मिलेगी। यह कनेक्टिविटी क्षेत्र के व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा देगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static