हरियाणा रोडवेज का यात्रियों को तोहफा: फतेहाबाद से दिल्ली और गुरुग्राम के लिए नया टाइम टेबल जारी
punjabkesari.in Sunday, May 17, 2026 - 04:48 PM (IST)
डेस्क: हरियाणा राज्य परिवहन (Haryana Roadways) ने फतेहाबाद डिपो से विभिन्न राज्यों और प्रमुख शहरों के लिए सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रोडवेज विभाग द्वारा फतेहाबाद से चलने वाली मुख्य बसों का नया और संशोधित टाइम टेबल (Time Table) जारी कर दिया गया है। इस नए शेड्यूल का उद्देश्य यात्रियों को समय पर और आरामदायक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है।
दिल्ली जाने वाले यात्रियों को मिलेगी सुबह पहली बस
इस नई समय सारणी में फतेहाबाद से हिसार, रोहतक होते हुए देश की राजधानी दिल्ली जाने वाली सुबह की सबसे पहली बस सेवा को शामिल किया गया है। कामकाजी लोगों, व्यापारियों और सुबह जल्दी दिल्ली पहुँचने वाले यात्रियों के लिए यह बस बेहद फायदेमंद साबित होगी, जो तड़के ही फतेहाबाद से अपनी यात्रा शुरू करेगी।
यह पहली स्पेशल बस फतेहाबाद से चलकर बड़ोपल, अग्रोहा मोड़, हिसार, हाँसी, मुंढाल, महम, रोहतक और सांपला होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए इस रूट के प्रमुख स्टेशनों पर बस के पहुँचने का समय निर्धारित कर दिया गया है।
जानिए दिल्ली रूट की समय सारणी (जाने का समय)
- फतेहाबाद से प्रस्थान: सुबह 03:10 बजे
- हिसार से बस का समय: सुबह 04:10 बजे
- हाँसी से बस का समय: सुबह 04:35 बजे
- दिल्ली आगमन: लगभग सुबह 07:40 बजे
(नोट: इसके अलावा एक अन्य बस फतेहाबाद से दिल्ली के लिए सुबह 07:00 बजे भी रवाना होगी।)
जो यात्री दिल्ली से वापस फतेहाबाद या हिसार की तरफ आना चाहते हैं, उनके लिए भी रोडवेज ने समय तय कर दिया है। यह बस दिल्ली से सुबह 08:30 बजे वापस फतेहाबाद के लिए रवाना होगी, जिससे सुबह की कनेक्टिंग बसें पकड़ने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।साइबर सिटी गुरुग्राम (Gurgaon) में नौकरी और बिजनेस करने वाले यात्रियों के लिए भी हरियाणा राज्य परिवहन फतेहाबाद डिपो ने एक बेहतरीन बस सेवा की समय सारणी जारी की है। यह बस वाया बड़ोपल, अग्रोहा मोड़, हिसार, हाँसी, मुंढाल, महम, बेरी, झज्जर और बसई होते हुए गुरुग्राम पहुंचेगी।
गुरुग्राम रूट की समय सारणी पर एक नजर
- फतेहाबाद से प्रस्थान: सुबह 07:00 बजे
- हिसार आगमन का समय: सुबह 07:45 बजे
पूछताछ काउंटर से ले सकते हैं अधिक जानकारी
हरियाणा रोडवेज के अधिकारियों के अनुसार यह नया टाइम टेबल तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे समय सारणी को नोट कर लें और किसी भी अन्य विस्तृत पूछताछ या ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए फतेहाबाद बस स्टैंड के आधिकारिक पूछताछ काउंटर से संपर्क कर सकते हैं।