हरियाणा में नहर से बरामद हुआ नवजात का शव, 24 घंटे पहले हुआ था जन्म... अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Sep 01, 2024 - 12:33 PM (IST)

पानीपत: पानीपत में नहर में एक नवजात शिशु का शव मिला, जिसके बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। शव एक लड़के का था, जिसका जन्म 24 घंटे पहले ही हुआ था।  पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दरअसल, नवजात का शव पानीपत शहर से गुजर रही दिल्ली पैरलल नहर से बरामद हुआ है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है किसी अज्ञात ने पहचान छिपाने के इरादे से बच्चे को नहर में फेंका है। शव को सबसे पहले घूमने निकले एक युवक ने देखा था। जिसके बाद उसने शव को बाहर निकाला, जिसके बाद पुलिस को घटना के बारे में बताया गया। 

युवक ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह 31 अगस्त शनिवार की शाम करीब साढ़े 5 बजे दिल्ली पैरलल नहर के आसपास घूम रहा था। उस दौरान वह उसकी नजर पर पड़ी। युवक ने पाया कि नवजात शिशु का शव नहर के पानी में बहता हुआ आ रहा है। युवक ने किसी तरह बच्चे को निकाला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static