लोकसभा महासंग्राम EXIT POLL: हरियाणा में किसकी जीत, किसकी हार, यहां देखें

punjabkesari.in Sunday, May 19, 2019 - 08:55 PM (IST)

डेस्क: लोकसभा चुनाव का महासंग्राम आज शाम तक खत्म हो गया। पूरे देश की 543 सीटों पर प्रतिशत मतदान हुए हैं। जिनमें हरियाणा की दस सीटों पर 70.32 प्रतिशत मतदान हुआ है। इन दस सीटों पर राजनीतिक पार्टियों में भाजपा, कांग्रेस, इनेलो व आप-जेजेपी एवं एलएसपी-बीएसपी के गठबंधन सहित अन्य कई पार्टियों व आजाद उम्मीदवारों सहित कुल 223 प्रत्याशी मैदान में उतरे। 

उधर, हरियाणा के करीब एक करोड़ 15 लाख वोटरों ने 12 मई को अपना मत प्रयोग कर उम्मीदवारों का भविष्य इवीएम में कैद किया, जिसके आधिकारिक परिणाम 23 मई को घोषित होंगे, लेकिन आज मतदान के अंतिम चरण के बाद अलग-अलग एजेंसियों के  माध्यम से मिले एग्जिट पोल्स के रिजल्ट यहां आप यहां देख सकते हैं।

लाईव अपडेट्स-

  • TIMES NOW: अंग्रेजी टीवी चैनल टाइम्स नाऊ की संबंधित एजेंसी वीएमआर के एग्जिट पोल में भाजपा को 8 व कांग्रेस को 2 सीटें मिल सकती हैं।

    PunjabKesari, exit poll
     
  • CVOTER  के सर्वे में भाजपा को 9 व कांग्रेस को 1 सीट मिल सकती है। जन की बात के सर्वे में भाजपा को 8-9 व कांग्रेस को 0-2, अन्य  को 1 सीट मिल रही है।

    PunjabKesari, exit polls
     
  • NEWS X: टीवी चैनल NEWS X के सर्वे में दुष्यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी को 1 सीट, भाजपा को 6 व कांग्रेस को 3 सीटें मिल रही हैं।

    PunjabKesari, exit poll
     
  • ABP NEWS: टीवी चैनल ABP न्यूज के सर्वे मेें भाजपा को 7, कांग्रेस को 3 सीटें मिल रही हैं।

    PunjabKesari, abp
     
  • न्यूज 18 इंडिया: टीवी चैनल 'NEWS 18 INDIA' ने अपने एग्जिट पोल में बताया कि हरियाणा में भाजपा 6 से 8, कांग्रेस 2 से 4 सीटें हासिल कर सकती है।

    PunjabKesari,news18 india
     
  • आज तक: टीवी चैनल 'आज तक' के सर्वे के मुताबिक, हरियाणा में भाजपा को 8 से 10 सीटें मिलेंगी। कांग्रेस को ज्यादा से ज्यादा 2 सीटें मिल सकती हैं। वहीं जेजेपी-आप का अभी तक खाता नहीं खुल सका है। 'आज तक' के मुताबिक, दुष्यंत चौटाला हिसार सीट से हार रहे हैं।

    PunjabKesari, aaj tak
     
  • चाणक्य: टीवी चैनल NEWS 24 चाणक्य के मुताबिक हरियाणा में भाजपा ने किया क्लीन स्वीप
     
  • PunjabKesari, Exit poll
     
  • इंडिया टीवी: टीवी चैनल INDIA टीवी के एग्जिट पोल के मुताबिक-
    BJP- 9
    INC- 1
    OTH- 0
  • मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अनुमान जताया है कि देश में मोदी लहर ज्यादा है। 295 से 305 सीटें भाजपा को  आएंगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में प्रो इंकंबेंसी फैक्टर है। पारदर्शी नीतियों के कारण लोग हमारे साथ जुड़ रहे हैं।

    PunjabKesari, haryana

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static