रात्रि पारा एक बार फिर सामान्य से 3 डिग्री सैल्सियस लुढ़का, मैदानी क्षेत्रों में हिसार सबसे ठंडा

punjabkesari.in Wednesday, Dec 01, 2021 - 08:15 AM (IST)

हिसार : पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और हरियाणा में उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से मैदानी क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। अगले 3 दिनों में पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव प्रदेश में देखने को मिलेगा।खासतौर से उत्तर-दक्षिण क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है। उसके बाद 5 दिसम्बर को पश्चिमी विक्षोभ के चलते हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार मैदानी क्षेत्र में हिसार में रात्रि पारा एक बार फिर सामान्य से 3 डिग्री सैल्सियस लुढ़क गया, जो शिमला के रात्रि पारा 7.6 के मुकाबले 7.0 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। यह पारा हरियाणा के अन्य जिलों से भी कम है। इसके बाद रात्रि को नारनौल में ठंड ज्यादा पड़ रही है। वहां पर पारा 8.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। 

हरियाणा में मंगलवार सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दोपहर का पारा भी हरियाणा के 4 जिलों (अम्बाला, हिसार, गुरुग्राम, रोहतक) में 26 डिग्री सैल्सियस से नीचे चल रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार हिसार में मंगलवार को दोपहर का पारा 25.8 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। इन सभी जिलों में हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय स्थित कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डा. मदनलाल खिचड़ के अनुसार प्रदेश में मौसम आमतौर पर 6 दिसम्बर तक परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है।

परन्तु पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य के उत्तर दक्षिण क्षेत्रों में 3 दिसम्बर रात्रि को कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके बाद 5 दिसम्बर को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जिसके आंशिक प्रभाव से राज्य में हवाओं व गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश भी संभावित है। इस दौरान राज्य में दिन के तापमान में हल्की गिरावट, परन्तु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ौतरी होने की संभावना है। 

आई.एम.डी.अनुसार तापमान (डिग्री सैल्सियस में)
जिला    दोपहर    रात्रि 
अम्बाला    25.2    11.3
भिवानी    26.3    9.9
हिसार    25.8    7.0
गुरुग्राम    25.5    10.2
नारनौल    26.8    8.4
रोहतक    25.5    11.6
सिरसा    27.0    10.1

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static