HKRN एवं “आओ बदलें बहादुरगढ़” मुहिम को लेकर निशित कटारिया बोले- युवाओं के हक की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक रहेगी जारी

punjabkesari.in Thursday, Aug 20, 2026 - 04:26 PM (IST)

बहादुरगढ़ ( प्रवीण धनखड़) : हरियाणा युवा कांग्रेस द्वारा एचकेआरएन (HKRN) से जुड़े मुद्दों एवं “आओ बदलें बहादुरगढ़” मुहिम को लेकर रॉयल सेलिब्रेशन, झज्जर रोड पर प्रेसवार्ता आयोजित की गई।प्रेसवार्ता को हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने संबोधित किया।

प्रेसवार्ता में एचकेआरएन से जुड़े युवाओं एवं कर्मचारियों के मुद्दों, रोजगार से संबंधित चिंताओं तथा सरकार की नीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।इसके साथ ही बहादुरगढ़ शहर की मूलभूत समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस द्वारा शुरू की गई “आओ बदलें बहादुरगढ़” मुहिम की आगामी रणनीति भी साझा की गई।

हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया जी ने कहा, “एचकेआरएन के माध्यम से रोजगार से जुड़े युवाओं की समस्याओं को सरकार को गंभीरता से सुनना चाहिए। युवाओं को रोजगार और नौकरी में सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। युवा कांग्रेस युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी और उनके हक की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक जारी रखेगी।उन्होंने कहा कि “आओ बदलें बहादुरगढ़” केवल एक राजनीतिक मुहिम नहीं, बल्कि शहर के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए जनता को साथ लेकर चलने का प्रयास है।बहादुरगढ़ के लोगों की समस्याओं को चिन्हित कर उन्हें प्रशासन के सामने उठाया जाएगा और समाधान होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश मीडिया चेयरमैन प्रदीप यादव ने कहा बहादुरगढ़ की जनता लंबे समय से शहर की मूलभूत समस्याओं से परेशान है। ‘आओ बदलें बहादुरगढ़’ मुहिम के माध्यम से हम सीधे जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर प्रशासन के सामने रख रहे हैं। हमारा लक्ष्य सिर्फ समस्याएं गिनाना नहीं, बल्कि उनके स्थायी समाधान के लिए लगातार आवाज उठाना है।उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुरक्षित, व्यवस्थित और बेहतर बनाने के लिए युवाओं एवं आम नागरिकों को इस मुहिम से जोड़ा जाएगा।

प्रेसवार्ता के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता वेद प्रधान, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष सीटू बराही, पार्षद बलराम दलाल, पार्षद प्रतिनिधि संजीव मलिक, पार्षद संदीप दहिया, युवा कांग्रेस हलका अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा, शहरी अध्यक्ष पंकज फोगाट, वरुण राठी आदि मौजूद रहे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static