शादी के 5 साल तक नहीं हुई कोई संतान, पति ने उठाया खौफनाक कदम

punjabkesari.in Sunday, Jan 12, 2020 - 01:02 PM (IST)

पानीपत (संजीव): दहेज की मांग पूरी न होने व शादी के 5 साल तक संतान न होने के चलते महिला की उसके पति ने गला दबाकर हत्या कर दी है। कश्यप कालोनी निवासी राजमिस्त्री रविन्द्र पुत्र चन्द्र सिंह ने बताया कि वह 2 भाई तथा 5 बहनें हैं। उन्होंने सबसे छोटी बहन रूमन (30) की शादी करीब 5 साल पहले गोङ्क्षबद पुत्र सतबीर निवासी गांव अहट खेड़ी जिला जींद हाल किराएदार विकास नगर गली नं. 22 पानीपत के साथ की थी। शादी के बाद से गोङ्क्षबद रूमन से दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने लगा। शादी के 5 साल बाद तक भी संतान न होने के कारण गोङ्क्षबद द्वारा रूमन को ताने दिए जाते थे।

शनिवार अल सुबह उसे फोन पर सूचना मिली कि रूमन की मौत हो गई है। जब वह रूमन की ससुराल पहुंचा तो वह बैड पर मृत पड़ी थी। उसके गले पर निशानों से साफ पता चल रहा था कि रूमन की गला दबाकर हत्या की है। रविन्द्र ने आरोप लगाया कि गोङ्क्षबद ने दहेज की मांग तथा अब तक बच्चा न होने के चलते रूमन को गला घोंट कर मारा है। घटना को अंजाम देने के बाद गोङ्क्षबद फरार हो गया। औद्योगिक सैक्टर-29 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने रविन्द्र की शिकायत पर गोङ्क्षबद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static