कोई सरपंच का पद नहीं छोड़ता, मैंने केंद्रीय मंत्रिमंडल छोड़ा : बीरेंद्र सिंह

punjabkesari.in Friday, Aug 02, 2019 - 09:51 PM (IST)

कैथल (सुखविंद्र सैनी): 16 अगस्त को जींद में होने वाली आस्था रैली का निमंत्रण देने के लिए कैथल पहुंचे। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह ने कहा कि वह जींद रैली में अमित शाह को पहली बार अनोखे तरीके से तौला जाएगा। लोग पहले नेताओं को नोटों, लड्डूओं एवं फूलों से तोलते आए हैं, लेकिन अबकी बार वह अपने नेता को भाजपा से जुडऩे वाले नए कार्यकत्र्ताओं के 100 किलो से अधिक सदस्यता फार्मों से तौलेंगे। 

बीरेंद्र सिंह ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अभी तो इनैलो विधायकों के पार्टी छोडऩे की झड़ी लगी हुई है, जल्द ही कांग्रेस के विधायक भी पार्टी छोड़ेंगे। क्योंकि कांग्रेस में व्यक्तिगत स्वार्थ की लड़ाई चल रही है। जो पार्टी पिछले 2 माह से अपने अध्यक्ष का चुनाव नहीं कर सकी, उसका आकर्षण खत्म हो जाता है। बीरेंद्र सिंह ने इनैलो व जेजेपी में चल रही लड़ाई पर आरोप पर लगाते हुए कहा कि 2-3 हजार लडक़े हर रैली में नारे लगाते हैं कि आया-आया सी.एम. आया, मैं भी 20 साल से राजनीति में हूं, लेकिन मैं तो कभी सी.एम. नहीं बना। ऐसे  कोई सी.एम. नहीं बनते।

बीरेंद्र सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कैबिनेट में जगह वैसे ही नहीं मिलती, उसके लिए नेता में बुद्धि होने चाहिए या लोगों की ताकत। बिरेंद्र सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कि भाजपा परिवारवाद के खिलाफ है। इसलिए अपने बेटे ब्रिजेंद्र सिंह को टिकट दिलवाने से पहले केंद्रीय मंत्रीमंडल पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा कि अभी राज्यसभा के 3 वर्ष भी बचे हुए हैं और मैंने तो राज्यसभा सदस्यता भी छोडऩे के लिए कह दिया था। कुछ लोग तो सरपंच पद नहीं छोड़ पाते और मैंने तो केंद्रीय मंत्रीमंडल का पद छोड़ दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Naveen Dalal

Recommended News

Related News

static