अप्रवासी भारतीयों ने भी अभय चौटाला के लोकसभा चुनाव में उतरने पर किया स्वागत

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2024 - 06:47 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (विनोद खुंगर): अमरीका में जे.एम.डी. ग्रुप ऑफ कम्पनीज के संस्थापक एवं अप्रवासी भारतीय व्यवसायी नरेंद्र जोशी आजकल कुरुक्षेत्र में हैं। शनिवार को इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रधान महासचिव, वरिष्ठ नेता एवं विधायक अभय चौटाला के लोकसभा चुनाव में कुरुक्षेत्र सीट पर उतरने की घोषणा के बाद नरेंद्र जोशी ने बताया कि अभय चौटाला उनके मित्र हैं तथा समय समय पर मुलाकात भी होती है व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर चर्चा होती है।

अमरीका सहित अन्य देशों में रह रहे अप्रवासी भारतीय विशेषकर हरियाणा से विदेश गए लोग अभय चौटाला के लोकसभा चुनाव में कुरुक्षेत्र सीट पर उतरने के बाद बहुत प्रसन्न हैं। जोशी को विदेश से उन्हें भी कई फोन आए हैं। उन्होंने बताया कि जब भी उनकी अभय चौटाला से मुलाकात हुई है उन्होंने कुरुक्षेत्र के तीर्थों के महत्व एवं विकास पर चर्चा हुई है। चौटाला का कहना है कि गीता जयंती के अंतर्राष्ट्रीय आयोजन की बात करना केवल मात्र औपचारिकता है। कुरुक्षेत्र में विदेश से आने वाले लोगों के लिए न कोई अंतर्राष्ट्रीय स्तर का होटल है तथा न कोई अंतर्राष्ट्रीय दर्जे की ट्रांसपोर्ट है। चौटाला ने जोशी से कहा आप तीन दशक से अमरीका में हैं तथा विश्व के कई देश घूम चुके हैं।

उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में अमरीका, आस्ट्रेलिया, जर्मनी, इंग्लैंड इत्यादि से युवा इंडियन नैशनल लोकदल से सम्पर्क कर रहे हैं। ऐसे में विदेशों में इनैलो को सक्रिय करने एवं युवाओं को जोड़ने के अभियान पर काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि विशेषकर हरियाणा में इनैलो के सत्ता में आते ही भारत में युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर देने के प्रयास होंगे ताकि युवाओं को विदेश में जाकर भटकना न पड़े।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static