विपक्ष के लिए अब मीडिया और ईवीएम दोनों ही ठीक हो गए:मनीष ग्रोवर

punjabkesari.in Thursday, Jun 06, 2024 - 04:41 PM (IST)

चंडीगढ़( चंद्रशेखर धरणी):  लोकसभा के चुनाव परिणाम के बाद जहां हरियाणा कांग्रेस के खेमे में उत्साह का माहौल है। वहीं, बीजेपी की ओर से 5 सीटों पर मिली हार को लेकर इसके पीछे कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। चंडीगढ़ पहुंचे हरियाणा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर से हमने इसे लेकर खास बातचीत की। 

इस दौरान मनीष ग्रोवर ने लोकसभा,  विधानसभा, नगर निगम और पंचायत हर चुनाव  का अपना-अपना स्थान होता है। यहीं कारण है कि 2019 के लोकसभा चुनाव  में बीजेपी हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर विजयी रही थी, जबकि विधानसभा चुनाव में बीजेपी केवल 40 सीट पर ही जीत दर्ज कर पाई थी। इसलिए हर चुनाव में मतदाता की अलग-अलग प्रक्रिया होती है। 

रोहतक में बीजेपी प्रत्याशी को मिली करार हार को लेकर मनीष ग्रोवर ने आरोप लगाया कि मतगणना वाले दिन उन लोगों (हुड्डा) ने पूरे इलाके में दहशत फैला रखी थी। इंडी गठबंधन की ओर से अपने कार्यकर्ताओं को मतगणना केंद्रों  के बाहर लठ लेकर खड़े होने को गया था। इसके अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सुप्रीम कोर्ट के एक रिटायर्ड जज से चुनाव आयोग को पत्र लिखवाकर ज्यादा विधायक आने वाले दल को ही सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने को कहा था। 


अब EVM ठीक हो गया
हर चुनावी परिणाम के बाद विपक्ष की ओर से सत्ता पक्ष पर ईवीएम मशीन खराब होने का आरोप लगाया जाता था, लेकिन इस बार किसी ने भी इस बारे में कोई बात नहीं की। मनीष ग्रोवर ने कहा कि विपक्ष के लिए अब मीडिया और ईवीएम दोनों ही ठीक हो गए हैं। मोदी के पक्ष में दिखाने पर विपक्ष के लोग मीडिया को बोलते थे। इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस  जनता को गुमराह करके ही जीत हासिल कर पाई है। कांग्रेस की ओर से एक लाख रुपए खाते में डालने और महिलाओं को 8500 रुपए देने की बात कहकर गुमराह कर झूठ बोलकर जनता के वोट हासिल किए। 


जनता जल्द मांगेगी हिसाब
हरियाणा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि जनता जल्द ही कांग्रेस से उसके किए वादों का हिसाब मांगेगी, क्योंकि विधानसभा चुनाव तक ये अपना कोई भी वादा पूरा नहीं कर पाएंगे। वादे पूरे नहीं होने की सूरत में जनता इनसे इसे लेकर सवाल पूछेगी और वह खुद ही इन दलों को नकार देगी।


मोदी बने पहले ऐसे पीएम
मनीष ग्रोवर ने कहा कि 1962 के बदा नरेंद्र मोदी पहले ऐसे व्यक्ति है, जो लगातार तीन बार चुनाव जीतकर प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश दोनों का समुचित विकास होगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static