पूर्व गृह मंत्री के मीडिया समन्वयक रामेंद्र सिंह की तबीयत बिगड़ी, विज ने खुद PGI में कराया भर्ती

punjabkesari.in Saturday, Sep 21, 2024 - 04:32 PM (IST)

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज के मीडिया समन्वयक रामेंद्र सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पीजीआई के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। अचानक तबीयत खराब होने पर रामेंद्र सिंह को पहले अंबाला छावनी के अस्पताल ले जाया गया।

वहां उनकी हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। पूर्व गृह मंत्री अनिल विज खुद रामेंद्र सिं के परिजनों के साथ पीजीआई पहुंचे और उन्हें वहां दाखिल कराया। बता दें कि रामेंद्र सिंह   पिछले काफी समय से अनिल विज के मीडिया समन्वयक का कार्य देख रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static