अब जून में होगा खेलो इंडिया आयोजन, पंचकूला,अंबाला, शाहबाद में होंगे मुकाबले

punjabkesari.in Saturday, Apr 02, 2022 - 08:24 AM (IST)

चंडीगढ़ (चन्द्रशेखर धरणी):  भारतीय खेल प्राधिकरण ने हरियाणा में होने वाले खेलो इंडिया के आयोजन के नए कार्यक्रम को स्वीकृति प्रदान कर दी है। जिसके अब इसका आयोजन जून माह में किया जाएगा। खेलो इंडिया का पहले भी तीन बार कार्यक्रम बदल चुका है। प्रदेश सरकार इस आयोजन की तैयारियों में जुटी हुई है।भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा खेलो इंडिया का आयोजन हरियाणा को सौंपा गया है। इसका आयोजन पहले वर्ष 2021 में होना था लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते स्थगित कर दिया गया। अब प्रदेश सरकार ने पांच फरवरी से 14 फरवरी तक खेलो इंडिया के आयोजन की तैयारी की थी लेकिन उस समय कोरोना का नया संक्रमण ओमीक्रान आने के कारण इस आयोजन को रद्द कर दिया गया।

अब गृहमंत्रालय ने कोरोना को लेकर किसी प्रकार की गाइडलाइन राज्यों को नहीं दी गई है। एक अप्रैल से राज्य सरकारों ने भी कोरोना गाइडलाइन को हटा लिया है। जिसके चलते भारतीय खेल प्राधिकरण ने चार जून से 13 जून तक खेलो इंडिया के आयोजन को मंजूरी दी है। साई की मंजूरी के साथ ही हरियाणा सरकार ने भी अधिकारियों की बैठक बुला ली है। इस महामुकाबले में 25 खेलों में 10 हजार के करीब खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

खेलो इंडिया का प्रसारण स्टार स्पोट्र्स पर होगा। इस बड़े आयोजन पर पहले कुल 250 करोड़ रुपये खर्च होने थे लेकिन केंद्र सरकार ने हालिया बजट में इस राशि को बढ़ा दिया है। जिसमें करीब 150 करोड़ रुपये खिलाडिय़ों की व्यवस्था व अन्य कार्यों पर खर्च होंगे। ज्यादातर खेलों का आयोजन पंचकूला में ही होगा। शूटिंग तथा साइकिलिंग के मुकाबले दिल्ली में होंगे। आर्चरी और फुटबाल के कुछ मुकाबले पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में आयोजित होंगे। जिमनास्टिक और स्विमिंग के मुकाबले अंबाला में आयोजित होंगे। हाकी के लीग मैच शाहाबाद में और फाइनल मुकाबला पंचकूला में आयोजित होगा। पंचकूला, अंबाला, शाहबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में प्रतियोगिता की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static