किसानों को नहीं लगना होगा लाइनों में, अब इस हिसाब तय होगा खाद का कोटा...Farmers को नहीं आएगी कोई दिक्कत
punjabkesari.in Thursday, Jun 11, 2026 - 04:30 PM (IST)
चंडीगढ़ : प्रदेश में खाद का वितरण इस बार भी 'मेरी फसल मेरा ब्योरा' पोर्टल पर आधारित होगा। यानी किसानों ने पोर्टल पर जितनी फसल दिखाई है, उसी के रकबे के अनुसार उन्हें खाद उपलब्ध कराई जाएगी। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खरीफ फसलों के लिए खाद की कोई कमी नहीं होनी चाहिए।
किसानों ने पोर्टल पर जितनी जमीन और फसल दिखाई है, उसी अनुपात में उन्हें खाद का कोटा आवंटित किया जाएगा। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और खाद की बर्बादी रुकेगी। कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खरीफ फसलों के लिए खाद की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। सभी वितरण केंद्रों पर समय रहते पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किया जाए ताकि किसानों को खाद के लिए थानों या लंबी लाइनों में न लगना पड़े।
बैठक में खाद कंपनियों और डीलरों को सख्त चेतावनी दी गई है। मंत्री ने कहा कि खाद की जमाखोरी और कालाबाजारी (Black Marketing) को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।