अब कोरोना संदिग्धों पर होगा पुलिस का पहरा : विज

punjabkesari.in Tuesday, Mar 24, 2020 - 08:33 AM (IST)

चंडीगढ़ : कोरोना के कारण क्वारेंटाइन व्यक्तियों पर अब पुलिस का पहरा होगा। अब सभी जिलों में खास एस.आई.टी. बनाई जाएगी जो स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के साथ संबंधित लोगों के घरों में सर्च करेगी। गरुग्राम में शुरूआत 5 दिन पहले हो चुकी है। अब अन्य जिलों में तत्काल लागू करने को लेकर गृह मंत्री अनिल विज ने खास आदेश जारी किए हैं। 

प्रदेश में संदिग्धों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिनमें घरों में क्वारेंटाइन लोगों का आंकड़ा भी करीब पांच हजार पहुंच चुका है। अब सरकार के सामने सख्ती बरतना जरूरी हो गया है।
सरकार ने साफ किया है कि संदिग्धों की ओर से घरों के बाहर चस्पाए पम्फलेट फाड़े गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल सभी जिलों में जिला प्रशासन ने क्वारेंटाइन लोगों की जानकारी देने के लिए प्रशासन की ओर से नाम और पते सहित पम्फलेट चस्पा किए हैं। सभी जिलों में जिला प्रशासन की ओर से हर रोज संदिग्ध लोगों की सूची जारी की जा रही है जिसमें आईसोलेशन में रखे और क्वारेंटाइन लोगों के नाम पते शामिल किए जा रहे हैं। प्रशासन का मानना है कि सूची के जरिए आम जनता को भी यह पता चल रहा है कि किन-किन क्षेत्रों में संदिग्ध लोग सामने आए हैं।

Isha

Related News

संदिग्ध हालात में ससुराल से लापता हुई महिला, नोट में लिखा- खुद से जा रही हूं... जांच में जुटी पुलिस

''रात में होते हैं काले काम'', कांग्रेस कैंडिडेट लिस्ट पर विज ने ली चुटकी

''दावेदारी करने से नहीं, लीडरशिप से मुख्यमंत्री बनते हैं''..., अनिल विज के बयान पर दुष्यंत चौटाला ने किया कटाक्ष

कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ता जा रहा है और जो तूफान उठा है यह विरोधियों को उखाड़कर फेंक देगा : विज

"एक राष्ट्र एक चुनाव" पर अनिल विज ने दी प्रतिक्रिया, कहा- बहुत अच्छा फैसला...यह पहले हो जाना चाहिए था

करनाल में संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग लड़की लापता, मां को अपहरण का संदेह

Good News : केंद्र सरकार ने Toll Plaza को लेकर बदले नियम, अब इतने किलोमीटर तक टोल होगा Free

Haryana Assembly Election: PM Modi मोदी की सोनीपत में होने वाली रैली का स्थान बदला, अब यहां होगी Rally

अधजले शव ने पुलिस की बढ़ाई परेशानियां: सोनीपत के परिवार ने बेटा समझकर किया था संस्कार, अब जीवित मिला युवक

15 वर्षीय लड़की के साथ पहले की दोस्ती, फिर प्यार में फसाकर लूटा अस्मत... अब पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी