Haryana Assembly Election: PM Modi मोदी की सोनीपत में होने वाली रैली का स्थान बदला, अब यहां होगी Rally

punjabkesari.in Thursday, Sep 19, 2024 - 04:37 PM (IST)

गोहाना:  26 सितंबर को सोनीपत में होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली का स्थान बदल दिया गया है। अब राई स्थित राजीव गांधी एजुकेशन सिटी की जगह गोहाना में रैली होगी। भाजपा के जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा ने पार्टी नेताओं के साथ गोहाना पहुंचकर रैली के लिए जगह चिह्नित की। रैली गोहाना में रोहतक-पानीपत हाईवे के बाईपास के पास हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की खाली जगह में होगी। लोकसभा चुनाव में भी प्रधानमंत्री मोदी ने इसी जगह रैली को संबोधित किया था।

 
भाजपा ने पहले 26 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी की रैली के लिए राई विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी एजुकेशन सिटी को चिह्नित किया था। यह जगह जिले के अंतिम छोर से है और दिल्ली से सटी है। यहां पर 22 विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं को पहुंचने के लिए अधिकतर दूरी तय करनी पड़ती। इस लिए ये फैसला लिया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static