अब पोस्टमैन घर आकर करेंगे आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट, 50 रूपए लगेगा शुल्क

punjabkesari.in Tuesday, Aug 10, 2021 - 03:51 PM (IST)

अंबाला(अमन): डाक विभाग द्वारा एक नई स्कीम शुरू की गई है, जिसके तहत पोस्टमैन घर जाकर लोगों के आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कर सकेंगे। इससे आम जनता को कोरोना काल मे भीड़ की लाइन में नही लगना पड़ेगा इस सेवा के लिए डाक विभाग  50 रुपए चार्ज करेगा। अंबाला जोन के 80 पोस्टमैन को अब तक थंब डिवाइस दिए जा चुके है।

अंबाला डाक विभाग के हेड पोस्टमास्टर हरीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि डाक विभाग द्वारा एक नई स्कीम शुरू की गई है, जिसके तहत अब पोस्टमैन घर घर जाकर लोगो के आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करेगा। सभी पोस्ट मैंन के मोबाइल में डिवाइस उपलब्ध करवा दिया गया है जो पोस्टमैन जिन इलाकों में जाता है वो घर घर जाकर लोगो से संपर्क करेगा। इससे आम जनता को काफी फायदा होगा। लोग अब भीड़ की लाइनों में लगने से बच सकेंगे अंबाला जोन के 80 पोस्टमैन को अब तक थंब डिवाइस दिए जा चुके है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static