अब डाकिया एक कॉल पर घर से ले जाएगा डाक

punjabkesari.in Monday, Apr 03, 2017 - 02:59 PM (IST)

फतेहाबाद (गौतम तारीफ):मोबाइल और इंटरनैट के दौर में भले ही आपके पास संदेश भेजने के लिए न तो चिठ्ठी है और न ही समय लेकिन आने वाले समय में डाकिया आपके घर आकर डाक ले जाने को तैयार रहेंगे। पोस्टमैन खुद अपने मोबाइल नंबर गांवों और शहरी क्षेत्र की कालोनियों में बाटेंगे, ताकि कोई डाक आपको भेजनी हो तो आप इस मोबाइल नंबर पर कॉल करें। इसके लिए आपको अलग फीस भी नहीं देनी पड़ेगी। इस योजना को माय फै्रंड पोस्टमैन योजना के नाम से जाना जाएगा। इस योजना के तहत प्रत्येक डाकिया अपने क्षेत्र में मोबाइल नंबर के साथ योजना की जानकारी देने वाले पम्फलैट बांटेंगे, जिसमें डाकिए के मोबाइल नंबर के साथ-साथ डाक विभाग की इस योजना के बारे में भी विवरण दिया जाएगा। इससे लोग आवश्यकता पडऩे पर डाकिए को फोन लगाकर डाक दे सकें। 

कोरियर कम्पनियों को मात देने की तैयारी
विभाग ने डाक लेने के लिए केवल पोस्टमैन को ही यह जिम्मेदारी के लिए चुना है। हरियाणा के तमाम जिलों में यह योजना शुरू होते ही केवल डाक विभाग के पोस्टमैन ही आप की डाक लेंगे।  मोबाइल और इंटरनैट आने से डाक कम हुई है। इस कारण विभाग के पास काम का बोझ नहीं है। कोरियर कंपनियां घर पहुंचकर सेवा देती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए डाक विभाग ने भी घर-घर पहुंच कर यह सेवा शुरू करने की योजना पर मोहर लगाई।

‘पूरे देश में डाकियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस योजना के तहत डाकिए एक कॉल पर आपके घर पहुंच कर डाक लेंगे। पूरे देश में सितम्बर से यह सुविधा लोगों को मिलनी शुरू हो जाएगी’।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static