एक और फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, विदेशों को जुड़े हैं ठगी के तार

punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2026 - 10:40 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): साइबर साउथ थाना पुलिस ने एक और फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर के डायरेक्टर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 319 व 42(2) (A), 42(3) (F) कम्युनिकेशन एक्ट 2023 के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज करने से पहले पुलिस ने आरोपी को नोटिस देकर दो दिन पहले पकड़े गए एक फर्जी कॉल सेंटर के मामले की जांच में शामिल होने के आदेश दिए थे। मामले का सीधे तौर पर जुड़ाव होने के कारण पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, यह मामला एसआई सोमवीर की तहरीर पर दर्ज किया गया है। सूचना मिली थी कि टिकल कॉल सेंटर प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा विदेशों में बैठे कुछ लोगों के साथ मिलकर लोगों से धोखाधड़ी की जा रही है। विदेशों से ठगी के लिए आने वाली कॉल के लिए उक्त कॉल सेंटर द्वारा सिम बॉक्स के जरिए लोगों को कॉल कराई जाती थी और यह लोग लोगों को डराकर उनसे मोटी रकम ऐंठते थे। मामले की जांच के दौरान सामने आया कि इस फर्जी कॉल सेंटर का डायरेक्टर दिल्ली निवासी मनोज है। पुलिस की मानें तो दो दिन पहले पकड़े एक एक अन्य कॉल सेंटर की जांच के दौरान ही इस कॉल सेंटर के बारे में भी पता लगा जिसके बाद मनोज को नोटिस देकर मामले की जांच में शामिल होने के आदेश दिए थे, लेकिन वह नहीं हुआ।

 

इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की मानें तो प्रारंभिक तौर की जांच के दौरान सामने आया है कि इस फर्जी कॉल सेंटर के नेटवर्क फिलीिपंस के साथ साथ कई अन्य देशों से भी जुड़े हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static