मेट्रो के सामने कूदा बुजुर्ग, देखते रह गए लोग

punjabkesari.in Friday, Aug 12, 2022 - 07:46 PM (IST)

 

गुड़गांव, (ब्यूरो) :  द्रोणाचार्य मैट्रो स्टेशन पर शुक्रवार शाम को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बुजुर्ग ने मेट्रो के आगे छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही मेट्रो थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और बुजुर्ग के शव को ट्रैक से निकाला। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। संभवत: शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इस घटना के कारण दिल्ली-गुड़गांव के बीच मेट्रो सेवाएं भी प्रभावित रही। 

गुरुग्राम की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।


शुक्रवार की देर सांय द्रोणाचार्य मैट्रो स्टेशन पर यात्री आ जा रहे थे। इस बीच हुडा सिटी सेंटर से येलो लाइन मेट्रो दिल्ली के लिए निकली थी। जब मेट्रो द्रोणाचार्य स्टेशन पर पहुंची तो एक बुजुर्ग ने मेट्रो के आगे छलांग लगा दी। इससे वह मेट्राे के नीचे आ गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मेट्रो थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को ट्रैक से हटाया। इस घटना के कारण कुछ समय तक मेट्रो सेवाएं भी प्रभावित हुई। मेट्रो थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर बुजुर्ग ने छलांग क्यो लगाई। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pawan Kumar Sethi

Recommended News

Related News

static