मालगाड़ी के सामने आने से बुजुर्ग की मौत
punjabkesari.in Thursday, Feb 05, 2026 - 09:02 PM (IST)
गुड़गांव,(ब्यूरो): गुड़गांव में रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के सामने आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। मालगाड़ी उसे कुचलते हुए निकल गई। जिसके कारण बुजुर्ग का शव दो हिस्सों में बंट गया। चेहरे पर भी चोट आई है। जिससे उसकी पहचान भी मुश्किल हो गई है। जीआरपी थाना पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
जांच अधिकारी नीलम ने बताया कि सूचना मिली थी कि लॉजिस्टिक यार्ड के सामने एक व्यक्ति ट्रेन से कट गया है। सूचना मिलने से टीम मौके पर पहुंची, तो शव दो टुकड़ों में था। यह हादसा किमी नंबर 31/14-15 यार्ड रेलवे स्टेशन पर हुआ है। वह रेलवे ट्रैक नंबर चार पर ट्रेन से कटा है। मृतक की उम्र करीब 65 वर्ष है। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया है।