हरियाणा: सरकार के आश्वासन पर पेट्रोल पंपों की 24 घंटे की हड़ताल 13 घंटे में हुई समाप्त

punjabkesari.in Monday, Nov 15, 2021 - 08:35 PM (IST)

यमुनानगर (सुरेन्द्र मेहता): हरियाणा भर में आज सुबह 6 बजे से शुरू हुई पेट्रोल पंपों की 24 घंटे की हड़ताल 13 घंटे बीतने के बाद समाप्त किए जाने की घोषणा की गई है। पेट्रोलियम मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों, डीलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव सहित अन्य पदाधिकारियों की बातचीत के बाद हड़ताल को समाप्त करने का फैसला किया गया।

आल डीलर एसोसिएशन के महासचिव रामेश्वर चौहान ने बताया कि इस बातचीत में मुख्य मांगों पर सहमति बनी है, जिसे अगले कुछ दिनों में विस्तार से बातचीत के बाद लागू किए जाने का आश्वासन दिया गया है।

PunjabKesari, Haryana

उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि एसोसिएशन ने करीब 1 सप्ताह पहले ही इस हड़ताल को लेकर उपभोक्ताओं को जागरूक किया था, लेकिन उसके बावजूद काफी संख्या में उपभोक्ता पेट्रोल पंपों पर पहुंचते रहे, लेकिन पेट्रोल नहीं मिलने से उन्हें निराशा हुई।

उन्होंने बताया कि पेट्रोलियम विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों व डीलर एसोसिएशन के प्रदेश पदाधिकारियों की बातचीत के बाद इस हड़ताल को 13 घंटे बाद समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। यह डीलर एसोसिएशन की एकता का ही नतीजा है कि 24 घंटे की हड़ताल जो पूरी तरह कामयाबी रही,उसे पेट्रोलियम मंत्रालय पर दबाव पड़ा और वह बातचीत के लिए मजबूर हुए जिसके बाद हड़ताल 13 घंटे में समाप्त हुई।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Shivam

Recommended News

Related News

static