Thar में सवार होकर फायरिंग करने के केस में एक आरोपी गिरफ्तार
punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2026 - 09:02 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): गांव बार-गुर्जर में थार में सवार होकर आए युवकों द्वारा फायरिंग करने के मामले में मामले में मानेसर क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने नाली के पानी को लेकर हुए झगड़े के चलते वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस इस केस में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
दरअसल, 23 दिसंबर की रात को बार-गुर्जर पुलिस चौकी को सूचना मिली कि थी कि गांव बार-गुर्जर में गोली चली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां एक व्यक्ति ने पुलिस टीम को शिकायत दी। जिसमें कहा गया कि उसके पड़ोसी दिनेश उर्फ धन्नी ने फोन करके उसे पानी रोकने की धमकी दी। वहीं रात को करीब 10 बजे वह अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान दिनेश व उसके उसके साथी एक थार गाड़ी में सवार होकर आए। दिनेश ने आते ही उसे जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। वह जान बचाने के लिए घर के अंदर भाग गया। उसके बाद दिनेश ने बाहर खड़ी गाड़ियों पर भी फायर किया और थॉर गाड़ी में सवार होकर चला गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
मामले में मानेसर क्राइम ब्रांच ने कार्यवाही करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले नामजद आरोपी दिनेश उर्फ धन्नी (25) निवासी गांव बार-गुर्जर व नितिन पवार को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि शिकायतकर्ता के घर की तरफ से दिनेश के घर की तरफ पानी आता है। दिनेश ने कई बार पानी को दूसरी तरफ डालने के लिए कहा और पानी को लेकर इनका कई बार झगड़ा हुआ। जिसके चलते दिनेश ने साथी नितिन व अमित के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद मानेसर क्राइम ब्रांच ने आईएमटी चौक मानेसर, गुरुग्राम से अमित (26) निवासी बास कुशला की ढाणी को भी काबू कर लिया। पुलिस टीम ने अब तक आरोपियों के कब्जा से वारदात में प्रयोग 01 पिस्टल, 01 देशी कट्टा व 01 कार(थॉर) बरामद की है।