Scorpio में युवक का अपहरण, बेहोश होने तक पीटा, कॉलेज के पास सुनसान जगह फेंककर फरार हुए आरोपी
punjabkesari.in Friday, Aug 14, 2026 - 07:11 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): युवक का स्कॉर्पियो में अपहरण करने व उसे बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक को तब तक पीटा जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। बेहोश होने के बाद आरोपी उसे डीपीजी कॉलेज के पास सुनसान जगह पर फेंककर फरार हो गए। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-39 की टीम ने अब एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान विवेक उर्फ कालू निवासी गांव निमथी जिला दरभंगा, बिहार हाल निवासी नया अनाज मंडी खांडसा रोड, गुरुग्राम के रूप में हुई है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
प्रारंभिक जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी पर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने के संबंध में 2 केस गुरुग्राम में पहले भी दर्ज हैं। इस मामले में अब तक पुलिस 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। आपको बता दें कि 17 मार्च को व्यक्ति ने पुलिस चौकी नाहरपुर रूपा थाना सदर में शिकायत देकर बताया कि 16 मार्च को यह इस्लामपुर से अपने बुआ के लड़के के साथ आ रहा था तो रास्ते में हीरो होंडा चौक के पास स्कॉर्पियो कार में आए व्यक्तियों द्वारा इसको जबरदस्ती स्कॉर्पियो गाड़ी में डाल लिया तथा इसके साथ मारपीट करते हुए डीपीजी कॉलेज के पीछे सुनसान जगह में ले गए जहां पर एक अन्य कार में निखिल व कुछ अन्य व्यक्ति और आए तथा इसके साथ-साथ लाठी डंडों से इसके साथ मारपीट की और इसको गंभीर रूप से घायल बेसुध अवस्था में छोड़कर वहां से चले गए।
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-39 की टीम ने पांच हजार के दो आरोपियों को 28 मई को हीरो होंडा चौक से गिरफ्तार किया था जिनकी पहचान रोहित व वीरेंद्र दोनों निवासी राजीव कॉलोनी नाहरपुर रूपा, गुरुग्राम के रूप में हुई थी। मामले में पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि पुरानी रंजिश में आरोपियों ने पूरी वारदात को अंजाम दिया था। इन दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने पर सामने आया था कि आरोपी रोहित पर र मारपीट करने, अवैध वसूली करने के संबंध में 2 केस गुरुग्राम में तथा आरोपी वीरेंद्र पर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत दो केस गुरुग्राम में पहले भी दर्ज हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।